Bhatapara: मनचलों से परेशान स्कूल जाने वाली छात्राएं, लोकलाज के डर से पुलिस में भी नहीं कर पातीं शिकायत
एक स्कूल की छात्रा इन मनचलों से इतना परेशान हो गई है कि वह अपनी पढ़ाई बीच मे छोड़ना चाहती है। लोक लाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं करना चाहती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा को सट्टा का गढ़ माना जाता है, लेकिन अब यह सट्टे तक ही सीमित नहीं है। ब्राउन शुगर, राज्य से बाहर की अवैध शराब के अलावा नकली गुटखा व अन्य डुप्लीकेट समान के लिए भी यह जाना जाता है, इन सब पर पुलिस समय-समय पर कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति करती है। इन दिनों भाटापारा में छात्राओं की परेशानी बढ़ी हुई है, लोकलाज बदनामी के डर से छात्राएं छेड़छाड़ की शिकायत करने से भी डरती हैं। मनचलों टोली मोटर साइकिल से लगातार उनके स्कूलों के आगे सुबह और छुट्टी होने के समय छात्राओं पर फब्तियां कसते हुए नजर आती है।
भाटापारा के एक स्कूल की छात्रा इन मनचलों से इतना परेशान हो गई है कि वह अपनी पढ़ाई बीच मे छोड़ना चाहती है। लोक लाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं करना चाहती। बता दें कि इस बात की जानकारी संबंधित स्कूल के प्रचार्य को जब लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत की लेकिन छात्रा के भविष्य को देखते हुए छात्रा का नाम व स्कूल के नाम को प्रकाशित नहीं करने की बात कही। जब इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि छात्रा नबालिक है, हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। वहीं जब इस संबंध में एसडीओपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आरोपी को पता किया जा रहा है।