{"_id":"680aff88e5c09a579d05fd68","slug":"seven-tourists-from-palari-narrowly-escaped-the-pahalgam-terror-attack-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बचे पलारी के सात पर्यटक, सभी सुरक्षित, श्रीनगर से लौट रहे हैं छत्तीसगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बचे पलारी के सात पर्यटक, सभी सुरक्षित, श्रीनगर से लौट रहे हैं छत्तीसगढ़
Fri, 25 Apr 2025 08:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा/बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा/बलौदाबाजार
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 25 Apr 2025 08:50 AM IST
सार
जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, उस समय ये सभी पर्यटक घटना स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मौजूद थे। उन्होंने अपनी आंखों से उस भयावह मंजर को देखा, जिससे सभी भयभीत हो उठे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच निकले।
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बचे पलारी के सात पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र के सात पर्यटक बाल-बाल बच गए। यह सभी लोग जनपद पंचायत पलारी अंतर्गत एक गांव के निवासी हैं और बीते दिनों कश्मीर घूमने गए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, उस समय ये सभी पर्यटक घटना स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मौजूद थे। उन्होंने अपनी आंखों से उस भयावह मंजर को देखा, जिससे सभी भयभीत हो उठे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच निकले।
विज्ञापन
वर्तमान में ये पर्यटक श्रीनगर से छत्तीसगढ़ वापस लौट रहे हैं। उनके परिजन और ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो सभी ने राहत की सांस ली।
प्रशासन की ओर से भी संपर्क कर पर्यटकों की सुरक्षा की पुष्टि की गई है। स्थानीय लोग प्रशासन और ईश्वर का आभार व्यक्त कर रहे हैं कि उनके गांव के लोग सकुशल हैं।
विज्ञापन