सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Superintendent of Police line attached Bhatapara traffic incharge and head constable in Balodabazar

Balodabazar: पुलिस अधीक्षक ने भाटापारा यातायात प्रभारी और प्रधान आरक्षक को किया लाइन अटैच

अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Mar 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार

बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में माल वाहक वाहनों से अवैध वसूली के आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने खबर के प्रकाशन के बाद भाटापारा यातायात प्रभारी और एक प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।

Superintendent of Police line attached Bhatapara traffic incharge and head constable in Balodabazar
यातायात प्रभारी और प्रधान आरक्षक लाइन अटैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में माल वाहक वाहनों से अवैध वसूली के आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने खबर के प्रकाशन के बाद भाटापारा यातायात प्रभारी और एक प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई, यातायात विभाग द्वारा "टोकन सिस्टम" के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के आरोपों को लेकर की गई है।

Trending Videos


सूत्रों के अनुसार, भाटापारा में माल वाहक वाहन चालकों ने शिकायत की थी कि यातायात विभाग के अधिकारी उनके वाहनों से अवैध तरीके से शुल्क वसूल रहे हैं। विभाग द्वारा लागू किए गए टोकन सिस्टम के तहत, माल वाहक वाहनों को एक महीने के लिए 600 रुपये का टोकन और छोटे माल वाहकों को 300 रुपये का टोकन दिया जाता है। इसके बावजूद, यदि चालक यह टोकन नहीं खरीदते हैं तो उन पर चालानी कार्यवाही की जाती है। वाहन चालकों का आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया अब अवैध वसूली का रूप ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खबर के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाटापारा यातायात प्रभारी और प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने यह कदम वसूली के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए उठाया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed