{"_id":"68a0294f6d43ee104a016355","slug":"teacher-s-husband-accused-of-threatening-beo-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलौदा बाजार-भाटापारा: शिक्षिका के पति पर बीईओ को धमकी देने का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलौदा बाजार-भाटापारा: शिक्षिका के पति पर बीईओ को धमकी देने का आरोप, कार्रवाई की मांग
Sat, 16 Aug 2025 12:16 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार-भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार-भाटापारा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 16 Aug 2025 12:16 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका के पति पर बीईओ को धमकी देने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलौदा बाजार जिले के विकासखंड कसडोल में पदस्थ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अरविन्द ध्रुव को कार्यालय में घुसकर धमकाने और अमर्यादित व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहतरा शाला के प्रधान पाठक सुशील साहू, जो कि शिक्षिका विनीता साहू के पति हैं, वो अचानक बीईओ कार्यालय कसडोल पहुंचे और बहसबाजी करते हुए गाली-गलौज एवं धमकी देने लगे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी का पदस्थापना शाला युक्तिकरण के तहत अमलीडीह से विरनारायणपुर (सोनाखान) किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अरविन्द ध्रुव को कार्यालय में घुसकर रिलीव आदेश रुकवाने के लिए उन्होंने बीईओ पर दबाव बनाया।
धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में शिकायत डीईओ बलौदा बाजार को पहले ही की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो सामने आने के बाद शिक्षकों एवं अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है और जिम्मेदार अधिकारियों से शीघ्र सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।