{"_id":"67fcdcd2d0fc7a6c4802496c","slug":"terror-of-anti-social-elements-continues-two-shops-set-on-fire-in-a-week-in-bhatapara-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटापारा: असामाजिक तत्वों का आतंक जारी, सप्ताहभर में दो दुकानों को किया आग के हवाले, पुलिस गश्त पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटापारा: असामाजिक तत्वों का आतंक जारी, सप्ताहभर में दो दुकानों को किया आग के हवाले, पुलिस गश्त पर सवाल
Mon, 14 Apr 2025 04:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 14 Apr 2025 04:55 PM IST
सार
भाटापारा में शहर में असामाजिक तत्वों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात शहर थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की दुकान को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इससे पहले कुछ दिन पूर्व गन्ने की दुकान को भी इसी तरह जला दिया गया था।
विज्ञापन
दो दुकानों को किया आग के हवाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा में शहर में असामाजिक तत्वों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात शहर थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की दुकान को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इससे पहले कुछ दिन पूर्व गन्ने की दुकान को भी इसी तरह जला दिया गया था। लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों और आम नागरिकों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाय दुकान के संचालक अनूप दुबे ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और अंदर आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था।
विज्ञापन
सप्ताहभर के भीतर शहर थाना से कुछ ही दूरी पर दो दुकानों में आगजनी की घटनाओं ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों का कहना है कि अगर पुलिस की गश्त सक्रिय होती, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था। व्यापारी वर्ग ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल शहर में दहशत का माहौल है और लोग अपने व्यवसाय की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लगातार हो रही वारदातों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस को अपनी गश्त व्यवस्था पर फिर से विचार करने की आवश्यकता है।