{"_id":"680b9508743c4419b40425bc","slug":"three-accused-who-entered-house-and-beat-up-woman-in-bhatapara-arrested-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जान से मार देंगे': भाटापारा में घर में घुसकर महिला को दी गाली, फिर की मारपीट; तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जान से मार देंगे': भाटापारा में घर में घुसकर महिला को दी गाली, फिर की मारपीट; तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 25 Apr 2025 07:31 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 25 Apr 2025 07:31 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भाटापारा में पुलिस ने महिला से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किये हैं। भाटापारा कसडोल में ग्राम चकरवाय में घर में घुसकर महिला से मारपीट की थी और इसके अलावा गाली गलौज की थी।
विज्ञापन
मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम चकरवाय में घर में घुसकर महिला से मारपीट और धमकी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 13 अप्रैल 2025 की शाम लगभग 4 बजे की है, जब तीनों आरोपी प्रार्थिया के घर में जबरन घुस गए और उसे अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
साथ ही फरसी, चाकू नुमा लोहे की रॉड और डंडा जैसे हथियार लेकर महिला के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। प्रार्थिया ने 14 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर कसडोल थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए कसडोल पुलिस ने आरोपियों नागेश्वर चेलक उर्फ गुल्लू (25 वर्ष), साहिल चेलक (22 वर्ष), और कमल कुमार चेलक (26 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम चकरवाय को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 25 अप्रैल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन