{"_id":"64aacf8efcce3bdd470719a5","slug":"three-including-agency-employee-arrested-for-stealing-rs-6-75-lakh-from-atm-in-balodabazar-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar: चाबी से ATM खोलकर 6.75 लाख निकाले, चोरी दिखाने की तोड़फोड़; एजेंसी का कर्मचारी सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar: चाबी से ATM खोलकर 6.75 लाख निकाले, चोरी दिखाने की तोड़फोड़; एजेंसी का कर्मचारी सहित तीन गिरफ्तार
Sun, 09 Jul 2023 08:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 Jul 2023 08:47 PM IST
सार
बलौदाबाजार में एटीएम से 6.75 लाख रुपये चोरी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एजेंसी का कर्मचारी भी शामिल है। वही इस चोरी की मास्टर माइंड भी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एटीएम से 6.75 लाख रुपये चोरी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एजेंसी का कर्मचारी भी शामिल है। वही इस चोरी की मास्टर माइंड भी है। रुपये निकालने के बाद आरोपियों ने एटीएम में तोड़फोड़ कर दी थी। जिससे लगे की चोरी जबरदस्ती की गई है। पुलिस ने आरोपियों से सारी रकम बरामद कर ली है। मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि, ग्राम हथबंद मुख्य चौक पर स्थित इंडिया वन के एटीएम से चोरी करने की सूचना सात जुलाई को मिली थी। पुलिस पहुंची तो देखा कि एटीएम में तोड़फोड़ की गई थी। नीचे का कैश चैंबर खुला हुआ था। पुलिस को वारदात को लेकर संदेह हुआ तो साइबर टीम को बुलाया गया। जांच के दौरान पता चला कि एटीएम का चैंबर चाबी और पासवर्ड से खोला गया है। इस पर पुलिस को किसी कर्मचारी शामिल होने की आशंका हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे। हालांकि पूछताछ के आधार पर पुलिस एटीएम में कैश लोड करने वाले एक कर्मचारी बोरियाखुर्द ऑरडीए कॉलोनी रायपुर निवासी युवराज चंद्राकर तक पहुंच गई। उसने पूछताछ में अपने दो अन्य साथियों के साथ चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रामपुर वार्ड धमतरी वर्तमान पता न्यू राजेंद्र नगर रायपुर निवासी शुभम महावर और सागर वार्ड धमतरी निवासी शुभम यादव उर्फ सोनू को पकड़ लिया।
विज्ञापन