फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Three people died in a tragic road accident in Baloda Bazar Bhatapara including an innocent child in Baloda Ba

Baloda Bazar Bhatapara: बलौदा बाजार भाटापारा में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, मासूम भी शामिल

Thu, 13 Mar 2025 07:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Mar 2025 07:28 PM IST
सार

बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जिसमें एक पांच वर्षीय मासूम भी शामिल है।

विज्ञापन
Three people died in a tragic road accident in Baloda Bazar Bhatapara including an innocent child in Baloda Ba
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जिसमें एक पांच वर्षीय मासूम भी शामिल है। मिली जानकरी के मुताबिक ग्राम अमेरा निवासी जागेश्वर सेन अपने बेटे शिवम सेन (पांच वर्ष) और गांव के ही नवीन फेकर के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। ग्राम बिनौरी के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। वहीं हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed