{"_id":"67b1755ed66bad6ab602bffc","slug":"three-tier-panchayat-election-2025-bhatapara-collector-issued-notice-to-276-employees-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: कलेक्टर ने 276 कर्मचारियों को दिया नोटिस जारी, 24 घंटे में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: कलेक्टर ने 276 कर्मचारियों को दिया नोटिस जारी, 24 घंटे में मांगा जवाब
Sun, 16 Feb 2025 10:49 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:49 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भाटापारा में कलेक्टर ने 276 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही 24 घंटे के अंदर ही जवाब देने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी (फाइल फोटो)
- फोटो : X/@BalodaBazarDist
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने मतदान दलों के प्रशिक्षण से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 276 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर जवाब देना होगा।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल में ड्यूटी लगाई गई। कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण विकासखंड मुख्यालयों में 13-14 फरवरी 2025 को आयोजित किया गया था।विकासखंड बलौदाबाजार में 15, भाटापारा में 29, सिमगा में 106, कसडोल में 56, विकासखंड पलारी में 70 कर्मचारी प्रशिक्षण से अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
जारी आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील और अति महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतना छतीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम - छतीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 नियम 17(2)(3) के अनुसार कार्यवाही योग्य है। उक्त कृत्य के लिए क्यों न अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाए।
विज्ञापन