{"_id":"67d91ea21e0ed9524b06d909","slug":"two-accused-brandishing-knife-and-sword-arrested-police-took-action-in-balodabazar-bhatapara-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar-Bhatapara: चाकू-तलवार लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar-Bhatapara: चाकू-तलवार लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
Tue, 18 Mar 2025 01:57 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क , बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क , बलौदाबाजार
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:57 PM IST
सार
बलौदाबाजार-भाटापारा का प्रमुख शहर असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों से दहशत में है। अपराधों की घटनाएं, खासकर चोरी, लूट और अवैध शराब से जुड़े मामले आम होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदाबाजार-भाटापारा का प्रमुख शहर असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों से दहशत में है। अपराधों की घटनाएं, खासकर चोरी, लूट और अवैध शराब से जुड़े मामले आम होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में, भाटापारा शहर थाना पुलिस ने शक्ति वार्ड में चाकू और तलवार लहराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
शक्ति वार्ड निवासी लिकेश्वर साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 16 मार्च 2025 को शाम करीब 6 बजे, जब वह अपने घर में थे, तब घर के पीछे आरोपी गोलू यादव और दुर्गेश यादव शराब के नशे में अश्लील गालियां दे रहे थे। जब लिकेश्वर साहू और उनकी पत्नी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें भद्दी गालियां देते हुए चाकू और तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी दी। भयभीत होकर पीड़ित दंपती अपने घर के अंदर चले गए और बाद में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
शिकायत के आधार पर भाटापारा शहर थाना पुलिस ने धारा 292, 351(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों गोलू यादव (उर्फ जोगेश्वर यादव) उम्र 48 वर्ष और दुर्गेश यादव उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। भाटापारा में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोग भयभीत हैं। चोरी, अवैध शराब और असामाजिक तत्वों की हरकतें आम हो गई हैं। कई लोग डर के कारण शिकायत भी दर्ज नहीं कराते। पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बनी हुई है।