फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   villagers protest outside bhatapara SDM office demanding road construction till Jogideep temple in balodabazar

Balodabazar News: जोगीद्वीप मंदिर तक सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन, 60 गांवों के लोगों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

Mon, 26 Jun 2023 03:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Jun 2023 03:02 PM IST
सार

हाथों में बैनर और तख्तियां लिए ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम गुर्रा स्थित जोगीद्वीप मंदिर परिसर तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए। घेराव में करीब 300 से 400 आम नागरिक शामिल हैं। 

विज्ञापन
villagers protest outside bhatapara SDM office demanding road construction till Jogideep temple in balodabazar
एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाजार में जोगीद्वीप मंदिर तक सड़क निर्माण को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतर आए। 60 गांवों के लोगों ने मिलकर भाटापारा में एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए ग्रामीणों की मांग थी कि ग्राम गुर्रा स्थित जोगीद्वीप मंदिर परिसर तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए। घेराव में करीब 300 से 400 आम नागरिक शामिल रहे। प्रदर्शन से जनप्रतिनिधियों को दूर रखा गया। 

विज्ञापन


ग्राम गुर्रा के जोगी द्वीप मंदिर मे 60 गांवों के ग्रामीण एकत्र हुए। इसके बाद पैदल रैली निकाल कर भाटापारा एसडीएम कार्यालय पहुंचे। सभी ग्रामीणों के हाथो में नारे लिखी हुई तख्तियां थीं। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। एक महिला ने जोगीद्वीप मंदिर के पास से निकालने वाली छोटी नदी का जल और श्रीफल लेकर पहुंची थी। सभी का मांग था कि गुर्रा से जोगीद्वीप जाने वाली सडक का पक्का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वहीं महिला ने श्रीफल और नदी का जल अफसर को भेंट किया। वहीं सर्वसमाज के नेता ने कहा कि जल्द ही हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। हम लोगो ने सभी जनप्रतिनिधियों को सड़क निर्माण के लिए अपना मांग पत्र दिया है, लेकिन किसी ने भी गुर्रा जोगीद्वीप के लिए ध्यान नहीं दिया। इसलिए हम लोगों ने इस घेराव मे किसी भी जनप्रतिनिधि को शामिल नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed