{"_id":"67d8262939d21355cc00d7ce","slug":"water-pouches-being-sold-without-production-date-food-department-will-investigate-in-bhatapara-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhatapara: बिना उत्पादन तिथि के बिक रहे पानी पाउच, खाद्य विभाग करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhatapara: बिना उत्पादन तिथि के बिक रहे पानी पाउच, खाद्य विभाग करेगा जांच
Mon, 17 Mar 2025 08:08 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बजार
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 17 Mar 2025 08:08 PM IST
सार
भाटापारा शहर जो नकली और डुप्लीकेट उत्पादों के लिए कुख्यात है, एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला पानी पाउच का है, जिन पर न तो उत्पादन तिथि और न ही उपयोग की अंतिम तिथि अंकित है।
विज्ञापन
खाद्य विभाग करेगा जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा शहर जो नकली और डुप्लीकेट उत्पादों के लिए कुख्यात है, एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला पानी पाउच का है, जिन पर न तो उत्पादन तिथि और न ही उपयोग की अंतिम तिथि अंकित है।
विज्ञापन
शहर की कुछ दुकानों पर बिक रहे इन पानी पाउचों पर केवल "Best Before Within 1 Month The Date Of Packing" लिखा हुआ है, जिसका अर्थ है कि पैकिंग की तारीख से एक महीने के भीतर इसका उपयोग करना चाहिए। लेकिन जब पैकिंग की तारीख ही नहीं लिखी गई है, तो उपभोक्ताओं के लिए यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि पानी पाउच कब तक सुरक्षित है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर जब जिला खाद्य अधिकारी उमेश वर्मा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा, "हम इस मामले की जांच करवाएंगे। यदि पानी पाउच नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, तो जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। शहरवासियों ने भी इस स्थिति पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन