{"_id":"67e4cffac1fae14cf60aefe0","slug":"young-man-who-went-out-for-a-morning-walk-in-bhatapara-died-after-being-hit-by-a-truck-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत; लोगों ने प्रशासन से की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत; लोगों ने प्रशासन से की ये मांग
Thu, 27 Mar 2025 09:43 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 27 Mar 2025 09:43 AM IST
सार
भाटापारा में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। भाटापारा में आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। जिसको लेकर लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पलारी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले 28 वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा किसान राइस मिल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर लापरवाही से चलने वाले वाहनों की वजह से हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन