सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Two smugglers arrested with more than 10 kg of ganja in Bemetara

बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

बेमेतरा पुलिस ने सिटी कोतवाली और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बाइक और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
 

Two smugglers arrested with more than 10 kg of ganja in Bemetara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेमेतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 किलो 539 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, बाइक व मोबाइल सहित करीब दो लाख आठ हजार रुपये का सामान जब्त किया है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर की मोटरसाइकिल में दो युवक सिमगा से बेमेतरा की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बेरला तिराहा, कोबिया के पास घेराबंदी की। वेल्डिंग शॉप के सामने पुलिस ने संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली, जिसमें बैग के अंदर पांच पैकेट में गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश पटेल (24 वर्ष) और भोला ठाकुर उर्फ छोटे भाई ठाकुर (25 वर्ष), निवासी भडपुरा, थाना भेड़ाघाट, जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 539 ग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त पुरानी मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed