{"_id":"6a0b25ec71f15a55ff0fea7f","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4297003-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara Theft Case: फोटो स्टूडियो में हुई चोरी का खुलासा, नाबालिग आरोपी निरुद्ध; चोरी का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara Theft Case: फोटो स्टूडियो में हुई चोरी का खुलासा, नाबालिग आरोपी निरुद्ध; चोरी का सामान बरामद
Mon, 18 May 2026 08:41 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 08:41 PM IST
सार
बेमेतरा पुलिस ने फोटो स्टूडियो में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। पुलिस ने सोने के गहने और चोरी में प्रयुक्त स्कूटी समेत लगभग 5.40 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
बेमेतरा में चोरी का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा शहर के एक फोटो स्टूडियो में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ते हुए चोरी गए सोने के गहने और घटना में प्रयुक्त स्कूटी समेत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि मामले में प्रार्थी माधव शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 15, नयापारा बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मई की शाम फोटो स्टूडियो के काउंटर से लाल रंग के डिब्बे में रखे सोने के मंगलसूत्र पाइप, मोहर सिक्के और झुमका चोरी हो गए थे। चोरी गए जेवरों का कुल वजन करीब 90 ग्राम और कीमत लगभग 4 लाख 60 हजार रुपए बताई गई थी।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ की। पूछताछ में बालक ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 24 नग सोने के मंगलसूत्र पाइप, एक जोड़ी सोने की झुमका पट्टी, 4 नग सोने की बिंदिया और 5 नग गेहूं दाना बरामद किया। बरामद जेवरों का कुल वजन करीब 46 ग्राम बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कूटी क्रमांक CG 25 Q 8655 भी जब्त कर ली है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
