{"_id":"6a0c089fe44b93f8b00bf0c4","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4298760-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Police Transfer: बेमेतरा में 140 पुलिसकर्मियों का तबादला, DIG ने रक्षित केंद्र से फील्ड में उतारे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Transfer: बेमेतरा में 140 पुलिसकर्मियों का तबादला, DIG ने रक्षित केंद्र से फील्ड में उतारे जवान
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार
बेमेतरा जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए डीआईजी रामकृष्ण साहू ने 106 आरक्षक, 28 प्रधान आरक्षक और 6 एएसआई सहित कुल 140 कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए।
पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने 140 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस कदम से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।
जारी आदेश में 106 आरक्षक, 28 प्रधान आरक्षक और 6 सहायक उप निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है। इन्हें थाना, चौकी, यातायात शाखा और रक्षित केंद्र के बीच इधर से उधर किया गया है। लंबे समय से रक्षित केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों को अब फील्ड ड्यूटी में भेजा गया है। वहीं कई थाना और चौकी में पदस्थ कर्मचारियों को रक्षित केंद्र अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग का मानना है कि इस बदलाव से मैदानी स्तर पर कार्यप्रणाली में कसावट देखने को मिलेगी। सहायक उप निरीक्षक उदल राम टाण्डेकर को बेमेतरा थाने से बेरला भेजा गया है। मोहनलाल साहू को यातायात से साजा तथा संतोष ध्रुवे को बिरनपुर से कंडरका स्थानांतरित किया गया। जहीर खान को रक्षित केंद्र से यातायात शाखा भेजा गया है।
प्रधान आरक्षक स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। थाना बेमेतरा, बेरला, नवागढ़, साजा, दाढ़ी, परपोड़ी, खम्हरिया, नांदघाट, देवकर और मारो चौकी सहित कई जगहों पर नई पदस्थापना हुई है। स्थानांतरण सूची में बड़ी संख्या में आरक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई कर्मचारियों को रक्षित केंद्र से निकालकर सीधे थाना और चौकी में तैनात किया गया है।
पुलिस विभाग का मानना है कि इससे फील्ड में जवानों की सक्रियता बढ़ेगी। यह कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेगा। आदेश के अनुसार 11 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों को रक्षित केंद्र भेजा गया है। वहीं लंबे समय से रक्षित केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों को अब अलग-अलग थाना और चौकियों में जिम्मेदारी दी गई है। विभाग के अनुसार यह तबादला पूरी तरह प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है।