{"_id":"6a0c7620c9b08205e2070be4","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4300402-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में पीएम आवास मामला: दूसरी किस्त लेने के बाद अधूरे छोड़े मकान, 700 हितग्राहियों पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में पीएम आवास मामला: दूसरी किस्त लेने के बाद अधूरे छोड़े मकान, 700 हितग्राहियों पर कार्रवाई की तैयारी
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार
बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किस्त लेने के बावजूद मकान अधूरे छोड़ने वाले 700 से ज्यादा हितग्राहियों पर प्रशासन सख्त हो गया है। नोटिस के बाद भी निर्माण पूरा नहीं होने पर अब वसूली और नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
बैठक में पीएम आवास योजना की समीक्षा की गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत स्वीकृत आवासों को अधूरा छोड़ने वाले 700 से अधिक हितग्राहियों पर अब प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ऐसे हितग्राही चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने योजना की दूसरी किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद अब तक आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया है।
जानकारी के मुताबिक, संबंधित हितग्राहियों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी की। इसके बाद अब प्रशासन ने शासकीय राशि के दुरुपयोग को गंभीर मानते हुए वसूली प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत संबंधित तहसीलों से वसूली प्रमाण पत्र जारी कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पंचायत बेरला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीप्ति मंडावी ने हितग्राहियों से स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी जाने वाली राशि का उपयोग केवल आवास निर्माण के लिए ही किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही और राशि के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीईओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों ने नोटिस मिलने के बाद भी आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित हितग्राहियों से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने की अपील भी की है।