सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Arrested for Accepting a Bribe of 15,000 from a Farmer Over a Land-Related Matter acb

घूसखोर पटवारी: बेमेतरा में एसीबी का छापा, किसान से जमीन के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

बेमेतरा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की। एक पटवारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। किसान नरोत्तम से जमीन संबंधी काम कराने के एवज में 30 हजार रुपये मांगने वाले पटवारी को एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाकर पकड़ा। किसान की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Arrested for Accepting a Bribe of 15,000 from a Farmer Over a Land-Related Matter acb
एसीबी की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के अंतर्गत साजा ब्लॉक मुख्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी ओंकार सोनवानी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 



आरोपी पटवारी पर जमीन संबंधी काम कराने के एवज में किसान से 30 हजार रुपए की मांग करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित किसान नरोत्तम अपने जमीन संबंधी कार्य को लेकर लंबे समय से पटवारी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काम को आगे बढ़ाने के लिए पटवारी ओंकार सोनवानी ने उससे रिश्वत मांगी। दोनों के बीच 30 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था, जिसमें पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपए दिए जाने थे।
विज्ञापन


किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की प्रारंभिक जांच और पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। 

तय योजना के अनुसार, किसान पटवारी के पास पहुंचा और जैसे ही उसने 15 हजार रुपए दिए। पहले से मौजूद एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम आरोपी पटवारी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed