{"_id":"6a171205904a4de662044a87","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4330352-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bemetara News: बेमेतरा में ईद पर शांति समिति की बैठक, सभी समाज के लोग रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara News: बेमेतरा में ईद पर शांति समिति की बैठक, सभी समाज के लोग रहे मौजूद
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार
बेमेतरा जिले में ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए थाना-चौकी स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों सहित सभी समाज के लोग, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए, जहां पुलिस ने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।
बैठक में सभी समाज के लोग रहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बेमेतरा जिले में गुरुवार, 28 मई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। जिले के सभी ईदगाहों में सुबह 7 बजे से विशेष नमाज अदा की जाएगी। पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
आज बुधवार, 27 मई को जिले के विभिन्न थाना और चौकी परिसरों में शांति समिति की बैठकें हुईं। इन बैठकों में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि बेमेतरा की पहचान सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के लिए है। इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द्र और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा। यह बैठक पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में आयोजित की गई थी। जिले के थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें लीं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पर्व को बिना किसी बाधा के संपन्न कराना था। पुलिस ने सभी से सहयोग की अपेक्षा की।
बैठक में मौजूद समाज प्रमुखों और नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान त्योहार के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उपाय भी सुझाए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और अफवाहों से बचने जैसे मुद्दों पर भी बात की गई। सभी ने मिलकर पर्व को सफल बनाने का संकल्प लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पेट्रोलिंग होगी। निगरानी की व्यवस्था भी बढ़ाई जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। इन बैठकों में सभी समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।