{"_id":"6a1aaa3b0445f51386007a90","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4338840-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"16.5 लाख के 110 गुम मोबाइल लौटाए: उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे खिले, बेमेतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16.5 लाख के 110 गुम मोबाइल लौटाए: उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे खिले, बेमेतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार
बेमेतरा जिले में मोबाइल गुम होने के बाद उसे दोबारा मिलना आम लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होता, लेकिन बेमेतरा पुलिस ने एक बार फिर तकनीक और पुलिसिंग के बेहतर समन्वय का उदाहरण पेश किया है।
एसपी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल वापस किए गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बेमेतरा जिले में मोबाइल गुम होने के बाद उसे दोबारा मिलना आम लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होता, लेकिन बेमेतरा पुलिस ने एक बार फिर तकनीक और पुलिसिंग के बेहतर समन्वय का उदाहरण पेश किया है। जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 110 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 16.50 लाख रुपए आंकी गई है।
आज शनिवार को आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम में अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने बताया कि मोबाइल गुम होने के बाद उन्होंने उसे वापस मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस के प्रयासों ने उनकी उम्मीद को हकीकत में बदल दिया। DIGरामकृष्ण साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण कर मोबाइलों की ट्रैकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ की संपत्ति लोगों को लौटा चुकी पुलिस
डीआईजी रामकृष्ण साहू ने बताया कि जिले में अब तक CEIR पोर्टल के माध्यम से चलाए गए अभियानों में 571 गुम मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है, जिन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाना, साइबर सेल अथवा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उसकी ट्रैकिंग और रिकवरी की जा सके।
Trending Videos
साइबर सेल की टीम ने निभाई अहम भूमिका
अभियान को सफल बनाने में साइबर नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तकनीकी निगरानी और लगातार फॉलोअप के जरिए विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों से मोबाइल बरामद किए गए। मोबाइल वितरण कार्यक्रम में डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एसपी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल वापस किए गए