सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   bemetara

बेमेतरा: भाजपा विधायक 23 जोड़ों संग लेंगे सात फेरे, दीपेश साहू का अनोखा फैसला चर्चा में

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
bemetara
विवाह से पहले आयोजन की तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे दीपेश साहू
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज रविवार को बेमेतरा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिलेगा, जो प्रदेश की राजनीति में शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो। बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू सरकारी योजना के मंच पर 23 गरीब और जरूरतमंद जोड़ों के साथ सात फेरे लेंगे। वीआईपी संस्कृति और भव्य शादी समारोहों से अलग हटकर विधायक का यह फैसला सामाजिक समानता और सादगी का संदेश देने वाला माना जा रहा है। 

Trending Videos


शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विधायक दीपेश साहू अपनी जीवनसंगिनी तरूणा साहू के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। खास बात यह है कि वे किसी विशेष मंच या अलग व्यवस्था में नहीं, बल्कि अन्य 23 जोड़ों के साथ सामूहिक रूप से वैवाहिक रस्में पूरी करेंगे। शनिवार देर रात विधायक दीपेश साहू की हल्दी रस्म संपन्न हुई। वहीं विवाह से पहले विधायक ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दौरे और विभिन्न आयोजनों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और आयोजन से जुड़े लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। कार्यक्रम में विवाह के अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण, लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


105 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार शाम करीब 6 बजे बेमेतरा पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले को 105.04 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में कुल 18 प्रमुख विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रस्तावित है।इनमें 13 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिनकी लागत लगभग 78.01 करोड़ रुपए है। सड़क, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े इन कार्यों के पूरा होने से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।एक ओर जहां मुख्यमंत्री की मौजूदगी में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत होगी, वहीं दूसरी ओर विधायक दीपेश साहू का सामूहिक विवाह समारोह इस आयोजन को प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना रहा है।

विज्ञापन

विवाह से पहले आयोजन की तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे दीपेश साहू

 

 

विवाह से पहले आयोजन की तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे दीपेश साहू

 

 

विवाह से पहले आयोजन की तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे दीपेश साहू

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed