{"_id":"6a0bff103a9610003606ff6b","slug":"gampur-ke-janglon-me-pahuncha-svasthy-amla-771-gramino-ka-kiya-univarshal-helth-skrinig-sarve-simit-sansadhano-ke-bavjud-kiya-safal-svasthy-sarvecshan-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4298715-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijapur News: जंगलों में पहुंचा स्वास्थ्य अमला, 771 ग्रामीणों का किया यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur News: जंगलों में पहुंचा स्वास्थ्य अमला, 771 ग्रामीणों का किया यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वे
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार
बीजापुर जिले के दुर्गम ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग ने यूनिवर्सल हेल्थ जांच सर्वेक्षण का सफल आयोजन किया। उप स्वास्थ्य केंद्र डोडीतुमनार की टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद 771 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं छानबीन की।
यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के अंदरूनी और दुर्गम क्षेत्र ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग ने यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वेक्षण का आज सफल आयोजन किया। उप स्वास्थ्य केंद्र डोडीतुमनार की स्वास्थ्य टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का सामना किया। सीमित संसाधनों के बावजूद टीम गमपुर गांव तक पहुंची और ग्रामीणों की जांच की।
टीम ने कुल 771 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की। इस विशेष पहल के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ कई बीमारियों की स्क्रीनिंग हुई। इनमें मलेरिया, टीबी, एनीमिया और उच्च रक्तचाप शामिल थे। गर्भवती महिलाओं की भी विशेष स्क्रीनिंग की गई। सर्वेक्षण में 5 मलेरिया मरीजों की पहचान कर उनका तत्काल उपचार शुरू हुआ। 2 संभावित टीबी मरीजों और 1 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान की गई। इन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। 1 उच्च रक्तचाप और 2 एनीमिया मरीजों को भी चिह्नित कर आवश्यक परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई, पोषण और नियमित जांच के महत्व के बारे में बताया। संक्रामक बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार उनके गांव के समीप इतनी व्यापक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हुई है। इस अभियान से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव हो सकी है।
Trending Videos
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। टीम के सतत प्रयासों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में सफलता मिली है। यह अभियान ग्रामीण स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह दर्शाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी स्वास्थ्य विभाग जनसेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।