{"_id":"6a0ae1fe86f7591332056e8e","slug":"kv-ke-vidharthiyo-ne-cbse-board-paricsha-me-kiya-utkrisht-pradrshan-medhavi-vidharthiyo-ko-collector-ne-kiya-sammanit-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4295484-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: केवी के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेधावियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: केवी के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेधावियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस सफलता पर कलेक्टर विश्वदीप ने मेधावी छात्रों को आमंत्रित कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
केवी का शानदार प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने विद्यालय, अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया। इस उल्लेखनीय सफलता पर कलेक्टर विश्वदीप ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
कलेक्टर विश्वदीप बीजापुर के जिला दंडाधिकारी और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कक्षा 10वीं में कर्णिका तिवारी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कक्षा 12वीं में प्राची झाड़ी ने 93.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। तरुण सिंह ठाकुर ने 90.20 प्रतिशत और यश्वी डोंगरे ने 88.80 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्टर विश्वदीप ने विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएँ जीवन की महत्वपूर्ण आधारशिला होती हैं। यह सफलता केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिले की भावी पीढ़ी के लिए "प्रेरणा स्रोत" और "मशाल वाहक" बताया।
Trending Videos
कलेक्टर ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच यह सफलता अत्यंत सराहनीय है। यह सिद्ध करती है कि समर्पण और सतत प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया।
विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय बीजापुर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह उपलब्धि उसी सतत प्रयास का परिणाम है। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चौबे और विद्यालय के प्राचार्य पुष्पध्वज भी उपस्थित रहे।