सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Former Vice-President alleges water crisis in Shanti Nagar persists Municipal Council claim is completely fals

बीजापुर: पूर्व उपाध्यक्ष का आरोप- शांति नगर में जल संकट ज्यों का त्यों, नगरपालिका परिषद का दावा सरासर झूठा

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजापुर में नगरपालिका परिषद बीजापुर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम सल्लूर ने तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि शांति नगर वार्ड क्रमांक 07 में जल संकट पूरी तरह बरकरार है।

Former Vice-President alleges water crisis in Shanti Nagar persists Municipal Council claim is completely fals
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन

विस्तार

बीजापुर में नगरपालिका परिषद बीजापुर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम सल्लूर ने तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि शांति नगर वार्ड क्रमांक 07 में जल संकट पूरी तरह बरकरार है। वार्ड के निवासी अभी भी पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी बंशी लाल नुरेटी का दावा कि शांतिनगर में पानी की समस्या हल हो गई है, वह पूरी तरह गलत, भ्रामक और जनता के साथ धोखाधड़ी है।



पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि प्रशासन केवल कागजों पर योजनाएं चलाकर और झूठे दावे करके जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। वास्तविकता यह है कि शांति नगर के सैकड़ों परिवारों को आज भी घंटों लाइन में खड़े होकर या दूर से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे इस जल संकट की मार सबसे ज्यादा झेल रहे हैं। गर्मी के इस प्रचंड मौसम में पानी की किल्लत ने पूरे वार्ड को आक्रोशित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषोत्तम सल्लूर ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि अगर शांति नगर वार्ड में जल संकट की समस्या जस की तस बनी रही, तो आम लोगों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन और बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पूर्व उपाध्यक्ष सल्लूर ने नगरपालिका परिषद की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। पाइपलाइनें जाम हैं, बोरिंग सूख चुकी हैं, टैंकरों की व्यवस्था नाममात्र की है और ऊपर से अधिकारी झूठे प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने मांग की कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी बंशी लाल नुरेटी मौक़े पर जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लें और तत्काल समाधान निकालें, न कि प्रेस में झूठे बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से बचें। कांग्रेस नेता ने बीजापुर नगरपालिका परिषद से तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, जिसमें नए बोरिंग, पाइपलाइन सुधार, नियमित टैंकर सप्लाई और लंबे समय के लिए स्थायी समाधान शामिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed