सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   young woman to his home under pretext of helping her obtain a Voter ID card and forcibly misdeed her

बीजापुर एक बार फिर शर्मसार!: आईडी के बहाने युवती से हैवानियत, थाने पहुंच पीड़िता ने सुनाई खुद आपबीती

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजापुर में आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड बनाने के बहाने युवती को अपने घर बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

young woman to his home under pretext of helping her obtain a Voter ID card and forcibly misdeed her
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थाना कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी सतीश माड़वी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कथित तौर पर वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने युवती को अपने निवास पर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती ने सखी सेंटर और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को आज ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।



पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना कोतवाली बीजापुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी सतीश माड़वी ने उसे वोटर आईडी कार्ड देने के लिए अटल आवास स्थित अपने घर बुलाया था। घर पर बुलाने के बाद, आरोपी ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, घटना के संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म की घटना के बाद, पीड़िता ने पहले सखी सेंटर पहुंचकर अपने साथ हुई आपबीती बताई और फिर अपने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद, सखी सेंटर के माध्यम से पीड़िता ने थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म करने की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पीड़िता की रिपोर्ट पर, थाना कोतवाली बीजापुर ने आरोपी सतीश माड़वी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान, पुलिस ने पीड़िता और गवाहों के विस्तृत कथन दर्ज किए, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

पुलिस ने आरोपी सतीश माड़वी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

यह घटना महिलाओं की सुरक्षा और ऐसे अपराधों के प्रति पुलिस की तत्परता को दर्शाती है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई से आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका है, जो न्याय प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed