{"_id":"6a4130905617a986040b75e8","slug":"bilaspur-rajkumar-yadav-entrusted-with-a-major-organizational-responsibility-appointed-state-general-secretary-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बिलासपुर के राजकुमार यादव को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी, प्रांतीय महामंत्री नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बिलासपुर के राजकुमार यादव को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी, प्रांतीय महामंत्री नियुक्त
Sun, 28 Jun 2026 08:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 28 Jun 2026 08:04 PM IST
सार
बिलासपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वाहन चालक/कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन रायपुर के पंडरी स्थित रेंजर्स एसोसिएशन हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश यादव ने की।
विज्ञापन
राजकुमार यादव को बड़ी जिम्मेदारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वाहन चालक/कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन रायपुर के पंडरी स्थित रेंजर्स एसोसिएशन हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश यादव ने की। इस दौरान प्रदेशभर से आए वाहन चालकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
विज्ञापन
नई कार्यकारिणी में बिलासपुर के राजकुमार यादव (राजा) को संगठन का प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा घनश्याम कुमार आनंद को संरक्षक, हैदर अली को प्रांतीय सचिव, राज बाबू नाग (जगदलपुर) को कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष, रामभिक्षुक वस्त्रकार को वरिष्ठ उप प्रांतीय अध्यक्ष तथा आनंद सिंह पैकरा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
प्रांतीय अध्यक्ष नरेश यादव ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी साथ ही वन विभाग के वाहन चालकों और कर्मचारियों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से काम करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का निवेदन किया वहीं राजकुमार यादव को प्रांतीय महामंत्री बनाए जाने पर बिलासपुर के वन विभागीय वाहन चालकों व कर्मचारियों में हर्ष है। इस दौरान बिलासपुर से कृष्ण कुमार सिदार, दिनेश मिश्रा, विद्या तथा मरवाही से छेदी लाल निषाद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में वाहन चालक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन