पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Both Deputy CMs of the state attend bullion traders grand conference challenges facing industry deliberated u

बिलासपुर: सराफा महासम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम, उद्योग से जुड़ी चुनौतियों पर मंथन

Sun, 28 Jun 2026 05:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 28 Jun 2026 05:43 PM IST
सार

आज प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा बिलासपुर दौरे पर रहे। बिलासपुर में वे सराफा महासम्मेलन में शामिल हुए। महासम्मेलन में प्रदेशभर से आए सराफा कारोबारियों ने उद्योग से जुड़ी चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर व्यापक मंथन किया।

विज्ञापन
Both Deputy CMs of the state attend bullion traders grand conference challenges facing industry deliberated u
सराफा महासम्मेलन में दोनों डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा बिलासपुर दौरे पर रहे। बिलासपुर में वे सराफा महासम्मेलन में शामिल हुए। महासम्मेलन में प्रदेशभर से आए सराफा कारोबारियों ने उद्योग से जुड़ी चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर व्यापक मंथन किया। सम्मेलन में सोने-चांदी के कारोबार को नई दिशा देने के लिए जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना, स्वर्णकला बोर्ड के गठन और कारोबार से जुड़े विभिन्न कानूनों में आवश्यक बदलाव जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने सराफा कारोबारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कई प्रस्तावों पर सहमति जताई। सम्मेलन में बिलासपुर में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क स्थापित करने की घोषणा भी चर्चा का केंद्र रही। स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला, वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक और धर्मजीत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सराफा कारोबारियों ने इसे उद्योग के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed