पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Six accused arrested for stealing 19 cattle in Bilaspur

Bilaspur News: 19 मवेशी चोरी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये और स्कॉर्पियो बरामद

Sun, 28 Jun 2026 08:46 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 28 Jun 2026 08:46 PM IST
सार

बिलासपुर के रतनपुर थाना पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई में 19 बकरा बकरी चोरी मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की रकम के 1.50 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया।

विज्ञापन
Six accused arrested for stealing 19 cattle in Bilaspur
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले में रतनपुर पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 19 बकरा-बकरी चोरी के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.50 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। यह राशि चोरी की बिक्री से प्राप्त हुई थी। घटना में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बबलू, अमूर खान, अमीन खान, हबीम खान और शाहरुख खान शामिल हैं। ये सभी जबलपुर, मध्यप्रदेश के निवासी हैं। मोहम्मद अछ्छन अमरोहा, उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह वर्तमान में रतनपुर के कर्रा में रह रहा था। ग्राम चकराभाठा निवासी समन सिंह पैकरा ने 21 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 जून की रात अज्ञात चोरों ने 19 मवेशी चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन


जांच के दौरान रतनपुर पुलिस और साइबर सेल ने संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि वे स्कॉर्पियो वाहन से गांव-गांव जाते थे। वहां वे खेत समतलीकरण का काम मांगते थे। इसी दौरान वे बकरा-बकरियों की रेकी करते थे। फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने चोरी किए गए 19 बकरा-बकरी को 1.75 लाख रुपये में बेचा था। उन्होंने 25 हजार रुपये खर्च कर देने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने शेष 1.50 लाख रुपये नकद बरामद किए। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो भी जब्त की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विष्णु यादव और साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed