सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Collector instructs bank manager action will be taken if all documents are not presented within two days in Mu

mungeli: कलेक्टर ने बैंक मैनेजर को दी हिदायत, दो दिन के अंदर सभी कागजात पेश न करने पर होगी कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार

mungeli news शासकीय राशि के गबन का मामला, मुंगेली कलेक्टर ने बैंक मैनेजर को दी हिदायत,दो दिन के अंदर सभी कागजात करें प्रस्तुत नही तो होंगी कानूनी  कार्रवाई।

Collector instructs bank manager action will be taken if all documents are not presented within two days in Mu
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेली कलेक्टर ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को शासकीय राशि के आहरण में अनियमितता को लेकर दो दिन के अंदर सभी कागजात प्रस्तुत करने की हिदायत दी है। यदि संतुष्टिकरण जवाब नहीं मिलता, तो कलेक्टर ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Trending Videos


यह मामला एक गंभीर वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा है, जहां मुंगेली कलेक्ट्रेट के अधोसंरचना मद खाते से 26 लाख 87 हजार रुपये का गबन हुआ। सेंट्रल बैंक के एक कर्मचारी ने अपने निजी खाते में 8 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए, जबकि अन्य खातों में 9 लाख 18 हजार और 9 लाख 19 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए, जिनका कुल योग 18 लाख 37 हजार रुपये बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बड़ी राशि के गबन के मामले में बैंक कर्मचारी की भूमिका के साथ-साथ शाखा प्रबंधक की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने बैंक को नोटिस जारी किया, लेकिन बैंक द्वारा जवाब में देरी की जा रही है।

कलेक्टर कुंदन कुमार के अनुसार, गड़बड़ी के सामने आने के बाद पूरी राशि को फिर से अधोसंरचना मद के खाते में जमा कर दिया गया है। हालांकि, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बैंक प्रबंधन की ओर से जरूरी दस्तावेजों और खाते का स्टेटमेंट प्रस्तुत नहीं किया गया है।

मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने इस मामले को गंभीर अनियमितता करार दिया है और कहा है कि दस्तावेजों की जांच के बाद बैंक प्रबंधन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जिला प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed