सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Congress anger over illegal tree felling memorandum submitted to Forest Divisional Officer in Kondagaon

कोंडागांव: अवैध पेड़ कटाई पर कांग्रेस का आक्रोश, वन मंडलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 07:07 PM IST
Congress anger over illegal tree felling memorandum submitted to Forest Divisional Officer in Kondagaon
कोंडागांव जिले में बढ़ती अवैध पेड़ कटाई और लकड़ी तस्करी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के अध्यक्ष संजय करन एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण वन मंडल के वन मंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिले में विगत कुछ समय से आम, इमली, बरगद और सेमल जैसे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है, जिससे ये वृक्ष विलुप्ति के कगार पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों के अनुसार लकड़ी तस्करों का एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय है, जो हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर भारी वाहनों के माध्यम से लकड़ी को जिले से बाहर खपाने में लगा है। वन विभाग के चेक पोस्ट होने के बावजूद इस तरह की गतिविधियों का जारी रहना गंभीर चिंता का विषय बताया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि अवैध कटाई और तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त वन क्षेत्रों की सतत निगरानी, चेक पोस्ट व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने विशेष अभियान चलाने की भी मांग की गई है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कोंडागांव को भी प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पार्षद ने की महिला सफाई कर्मचारी के साथ अभद्रता, निगम कर्मचारी हड़ताल पर गए

27 Feb 2026

श्रीनगर में होली का उत्साह, स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों ने उड़ाया अबीर-गुलाल

27 Feb 2026

Meerut: सरधना में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम की छापेमारी, 200 किलो छैना रसगुल्ला कराये नष्ट

27 Feb 2026

Meerut: दाल मंडी में फाल्गुन महोत्सव में खेली गई फूलों की होली, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

27 Feb 2026

सोनीपत के गोहाना में रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा; एक की मौत, दूसरा पीजीआई रोहतक रेफर

27 Feb 2026
विज्ञापन

लुधियाना के खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में 65वें सालाना खेलों का आयोजन

27 Feb 2026

अमृतसर के कई स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल

27 Feb 2026
विज्ञापन

प्रेमी से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

27 Feb 2026

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ का हिसार में भव्य स्वागत

27 Feb 2026

करनाल में सीएचसी में दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, एसएमओ बोले, अस्पताल में पुलिस सुरक्षा चाहिए

27 Feb 2026

झज्जर में बारहवीं की राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा शुरू

हिसार में 'अपराजिता' कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

27 Feb 2026

झज्जर में कृषि ट्रेड डील के विरोध में भाकियू ने फूंका मोदी व ट्रंप का पुतला फूंका

Jammu: रियासी में विंटर कार्निवल मेला लगा, बच्चों ने झूले और मनोरंजन का लिया लुत्फ

27 Feb 2026

नई विद्युत दरों पर जनसुनवाई, तीनों ऊर्जा निगमों ने दिया है प्रस्ताव, अप्रैल से होंगी लागू

27 Feb 2026

Jammu: महादेव सेवा समिति ने नौशेरा ठाकुर में किया लंगर वितरण, संतोष दास मोनी जी महाराज उपस्थित

27 Feb 2026

Jammu: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दो गुटों में जमकर पथराव

27 Feb 2026

Rajouri: राजोरी में होली के अवसर पर भैरव देव की झांकी निकाली गई, उमड़ी भारी भीड़

27 Feb 2026

Jammu: भारतीय मजदूर संघ का श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

27 Feb 2026

Jammu: रियासी में शुरू हुई अमित सिंह मेमोरियल जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

27 Feb 2026

Jammu Kashmir: श्रीनगर कॉटन फैक्टरी में लगी आग, आग पर काबू पाने में जुटी टीमें

Kathua: कठुआ में मवेशी तस्करी नाकाम, 13 गाय-भैंसें पुलिस ने बचाईं

27 Feb 2026

Jammu: रियासी में स्टोन क्रशर पर एसीबी की छापा, कई दस्तावेजों की जांच

27 Feb 2026

VIDEO: मसाने की होली परंपरा का विरोध, डोमराजा परिवार के सदस्य ने दी चेतावनी

27 Feb 2026

VIDEO: वाराणसी में निकाली गई रंगभरी एकादशी निशान शोभायात्रा

27 Feb 2026

VIDEO: कुंज में विराजे राजाधिराज, भक्तों संग खेली होली; द्वारकाधीश मंदिर में उमड़ा रंगों का सैलाब

27 Feb 2026

VIDEO: बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में संगोष्ठी

27 Feb 2026

सोनीपत के गोहाना में मोदी-ट्रंप के पुतले फूंके, कृषि समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

27 Feb 2026

Sirmour: प्रदेश सचिव मनीष बिरसान्टा की अगुवाई में एबीवीपी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

27 Feb 2026

Una: ‎अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

27 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed