{"_id":"69a146cddc3c510a160a2ca1","slug":"video-effigies-of-modi-and-trump-burned-in-gohana-sonipat-farmers-protest-against-farm-deal-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में मोदी-ट्रंप के पुतले फूंके, कृषि समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में मोदी-ट्रंप के पुतले फूंके, कृषि समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि यह समझौता लागू हुआ तो देश का किसान बर्बाद हो जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के सदस्यों ने छोटूराम चौक से डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक तक पैदल मार्च निकाला। चौक पर पहुंचकर किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले जूते मारकर जलाए और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि अगर अमेरिका के साथ कृषि व्यापार समझौता किया गया तो देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि क्या अब अमेरिका तय करेगा कि हम कौन सा अनाज खाएं और तेल कहां से खरीदें।
किसान नेताओं ने बताया कि 23 मार्च को पिपली में होने वाली किसान क्रांति रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। गांव-गांव बैठकों का दौर चल रहा है और अधिक से अधिक किसानों को रैली में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।
किसानों ने सरकार से मांग की कि किसी भी तरह का समझौता करने से पहले किसान संगठनों से बातचीत की जाए और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।