सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 Know here whether polarization of votes became reason for Ravindra Choubey s defeat or BJPs s

Saja Election Result: वोटों का ध्रुवीकरण रविंद्र चौबे की हार की वजह बना, या भाजपा की कोई खास रणनीति आई काम?

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Dec 2023 10:34 PM IST
सार

भाजपा ने कांग्रेस के रविंद्र चौबे के सामने ईश्वर साहू को उतारा था। ईश्वर साहू के बेटे भुवनेश्वर साहू की बिरनपुर गांव में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के दौरान मौत हो गई थी। साजा सीट पर जीत को भाजपा की बड़ी रणनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। ईश्वर साहू ने कुल 101789 वोट हासिल कर छह बार के विधायक रहे रविंद्र चौबे को 5196 वोटों से पराजित किया है।

विज्ञापन
CG Election 2023 Know here whether polarization of votes became reason for Ravindra Choubey s defeat or BJPs s
भाजपा के ईश्वर साहू जीते और कांग्रेस के रविंद्र चौबे हारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

छत्तीसगढ़ में इस बार क्या चुनावों ने सांप्रदायिक रंग लिया, या भाजपा की रणनीति काम आई? ये सवाल बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा सीट का परिणाम आने के बाद उठ रहे हैं। इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के मंत्री रविंद्र चौबे चुनावी मैदान में थे। उनके सामने चुनावी मैदान में भाजपा ने ईश्वर साहू को उतारा था। ईश्वर साहू के बेटे भुवनेश्वर साहू की बिरनपुर गांव में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के दौरान मौत हो गई थी। साजा सीट पर भाजपा की जीत को बड़ी रणनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। ईश्वर साहू ने कुल 101789 वोट हासिल कर छह बार के विधायक रहे रविंद्र चौबे को 5196 वोटों से पराजित किया है। ईश्वर साहू की जीत के पीछे वोटों का ध्रुवीकरण भी माना जा रहा है। आइए जानते हैं इन बातों में कितना दम है।

Trending Videos


इसी साल अप्रैल में सांप्रदायिक दंगों में दो मुस्लिम-एक हिंदू की हुई थी मौत
छत्तीगसढ़ के बेमेतरा जिले में आने वाली सीट साजा में इसी साल अप्रैल में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। स्कूली मारपीट से शुरू हुई इस घटना ने जल्द ही सांप्रदायिक दंगों का रूप धर लिया था। इस घटना में दो मुस्लिम और एक हिंदू व्यक्ति की मौत हुई थी। दोनों पक्षों की तरफ से आगजनी की घटनाएं हुईं। घर जलाए गए। इन हिंसक झड़पों में भुवनेश्वर साहू की हत्या हुई। भाजपा ने भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को टिकट दिया था। ईश्वर साहू लगातार वोट के बदले अपने बेटे के लिए इंसाफ देने की बात कहते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहू की भावनात्मक अपील और भाजपा की यह रणनीति रही असरदार?
राजनीतिक जानकार कहते हैं कि ईश्वर साहू भावनात्मक ढंग से यह चुनाव को लड़े। इस सीट पर करीब 60 हजार साहू वोटर हैं। वह निर्णायक होते रहे हैं। साहू समाज का एकमुश्त वोट ईश्वर साहू के पक्ष में पड़े इसके लिए भाजपा ने पूरी कोशिश की। साहू समाज के अलावा लोधी समाज बड़ी संख्या में इस सीट पर हैं। भाजपा की कोशिश रही थी कि सभी जातियों को ईश्वर के साथ खड़ा किया जाए। जानकार मानते हैं कि ईश्वर साहू को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने चुनावों को धार्मिक रंग देने की कोशिश की। 

ईश्वर ने 28 सालों तक विधायक रवींद्र चौबे को हराया
कांग्रेस का दावा कमजोर नहीं था। रवींद्र चौबे कांग्रेस के पुराने और कद्दावर नेता हैं। 1985 में वह पहली बार विधायक बने थे। अविभाजित मध्यप्रदेश और फिर छत्तीसगढ़ में कई विभागों के मंत्री और नेता प्रतिपक्ष रह चुके रविंद्र चौबे 28 सालों तक विधायक रहे। 2013 के चुनावों में पहली बार उन्हें 9620 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अगले ही चुनाव में 2018 में उन्होंने फिर से 31,535 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed