सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel will go to Sukma to pay homage to martyred soldiers in Naxalite attack

छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

पीटीआई, रायपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 23 Mar 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel will go to Sukma to pay homage to martyred soldiers in Naxalite attack
शहीदों को श्रद्धांजलि देते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हमले में शहीद जवानों को सुकमा में श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री बघेल 23 मार्च को रायपुर से हेलीकॉप्टर से सुकमा पहुंचें। सुकमा जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल के 17 जवान लापता हो गए थे तथा 15 जवान घायल हो गए थे। आज सभी लापता जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

Trending Videos


राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घटना में घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्तर क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के मिनपा गांव के जंगल में 250 की संख्या में नक्सलियों ने लगभग 1.5 किलोमीटर तक घात लगाकर जवानों पर हमला किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जिले के एलमागुड़ा में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद चिंतागुफा, बुरकपाल और तिमेलवाड़ा से डीआरजी, एसटीएफ और सीआपीएफ के कोबरा बटालियन के छह सौ जवानों को रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल के जवान मिनपा गांव के जंगल में थे तब लगभग 250 की संख्या में नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इस घटना में 15 जवान घायल हो गए थे। देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद 17 जवान लापता हो गए थे। बाद में सुरक्षा बलों ने लापता जवानों की खोज में खोजी अभियान चलाया था। आज लापता जवानों का शव बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि इस मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के बटालियन नंबर एक का कमांडर हिड़मा अपने दल का नेतृत्व कर कर रहा था। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का जमकर मुकाबला किया और लगभग चार घंटों तक गोलबारी होती रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान आठ से नौ नक्सलियों को मार गिराया है और इतने ही संख्या में नक्सली घायल भी हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ के बाद से कम से कम 15 हथियार गायब हैं जिनमें एके 47 और अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर जैसे हथियार भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में घायल जवानों को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुकमा जिले में यह नक्सली हमला इस वर्ष का सबसे बड़ा नक्सली हमला है। इससे पहले 2017 में करीब के बुरकापाल क्षेत्र में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के 25 जवानों की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed