{"_id":"656c6d1b9f98131fb405c6a5","slug":"chhattisgarh-election-result-2023-see-the-status-of-44-vip-seats-at-a-glance-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Election Result: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की बड़ी जीत, एक नजर में 44 VIP सीटों का देखें हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Election Result: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की बड़ी जीत, एक नजर में 44 VIP सीटों का देखें हाल
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 03 Dec 2023 07:53 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर नतीजे सामने आ गए हैं। भाजपा ने अंबिकापुर विधानसभा में बड़ा उलटफेर करते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को हरा दिया है। वहीं लोरमी से भाजपा प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 75070 वोट हासिल कर जीत गए हैं।
विज्ञापन
chhattisgarh election results
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे सामने आ गए हैं।भाजपा ने 54 सीटों पर कब्जा कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई। एक सीट पर जीजीपी का कब्जा है। कुल मिलाकर प्रदेश में 44 सीटें हाई प्रोफाइल हैं। आइए शाम तक की मतगणना के अनुसार जानते हैं इन 44 सीटों का हाल।
Trending Videos
यहां देखें 44 हाई प्रोफाइल वीआईपी सीटें-
1. नारायणपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप केदार कश्यप 69110 वोट हासिल कर जीत गए, उन्होंने 19188 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप को हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. कोंडागांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी ने कुल 80465 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल मरकाम को 18572 वोटों से हराया है।
3. केशकाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम 77438 वोट प्राप्त कर जीत गए हैं। उन्होंने 5560 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम को हराया है।
4. दंतेवाड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चेतराम अरामी कुल 57739 वोट हासिल कर जीत गए हैं। उन्होंने 16803 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र महेंद्र कर्मा को हराया है।
5. अंतागढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी ने 59547 मत हासिल कर जीत दर्ज की है। उन्होंने 23710 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी रुप सिंह पोटाई को हराया है।
6. कोंटा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा 32776 वोट हासिल कर जीत गए हैं। उन्होंने 1981 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी सोयम मुका को हराया है।
7. चित्रकोट सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनायक गोयल 63954 वोट हासिल कर जीत गए हैं। उन्होंने 8370 वोटों के फासले से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज को पराजित किया है।
8. बीजापुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी 35739 वोट हासिल कर जीत गए हैं, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा को 2706 वोटों के अंतर से हराया है।
9. राजनांदगांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमन सिंह कुल 102499 वोट हासिल कर जीत गए हैं, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन को 45084 वोटों के अंतर से हराया है।
10. कवर्धा सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा 144257 वोट प्राप्त कर जीत गए हैं, उन्होंने 39592 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर को हराया है।
11. अंबिकापुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल जीत गए हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव (टीएस. बाबा) हार गए हैं।
12. सीतापुर से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो 83088 वोट हासिल कर जीत गए हैं। टोप्पो ने 17160 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत हार गए हैं।
13. कुनकुरी से भाजपा के विष्णुदेव साय 25541 वोटों के अंतर से जीत गए हैं, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज को हराया है।
14. पत्थलगांव से भाजपा प्रत्याशी गोमती साय ने 82320 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। गोमती साय 255 वोटों के अंतर से विजयी हुई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह हार गए हैं।
15. रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी राम विचार नेताम जीत गए हैं, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की को हराया है।
16. भरतपुर-सोनहत से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह 55809 वोट हासिल कर जीत गई हैं, उन्होंने 4919 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब सिंह कमरो को हराया है।
17. बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल 83022 वोट हासिल कर जीत गए हैं, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे को 28959 वोटों के अंतर से हराया है।
18. कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने 73479 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। अटल श्रीवास्तव ने भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 7957 वोटों के अंतर से हराया है। इसके साथ ही जेसीसीजे के संस्थापक अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी तीसरे स्थान पर रहीं।
19. तखतपुर से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह 90978 वोटों को हासिल कर जीत गए हैं। धर्मजीत ने 14892 वोटों के अंतर से जीत का स्वाद चखा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह को हार का सामना करना पड़ा है।
20. बिल्हा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक कुल 100346 वोट प्राप्त कर जीत गए हैं, उन्होंने 8957 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम कौशिक को हराया है।
21. मुंगेली से भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले 85429 मत हासिल कर जीत गए हैं। पुन्नूलाल ने 11781 वोटों के अंतर से विजयी हुए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी हार गए हैं।
22. लोरमी से भाजपा प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 75070 वोट हासिल कर जीत गए हैं। अरुण साव ने 45891 वोट के अंतर से जीत अपने नाम की है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू को हार का स्वाद चखना पड़ा है।
23. जांजगीर-चांपा से कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप 72900 वोट हासिल कर जीत गए हैं, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल को 6971 मतों के अंतर से हराया है।
24. सक्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ चरणदास महंत 12203 वोट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के डॉ. खिलावन साहू को हराया है।
25. चंद्रपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार यादव 85525 वोट हासिल कर जीत गए हैं। उन्होंने 15976 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव को हराया है।
26. रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी कुल 129134 वोट हासिल कर जीत गए हैं, उन्होंने 64443 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक को हराया है।
27. खरसिया से कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल कुल 100988 वोट हासिल कर जीत गए, उन्होंने वोटों के अंतर से 21656 भाजपा प्रत्याशी महेश साहू को हराया है।
28. कोरबा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन 92029 वोट हासिल कर जीत गए हैं। लखनलाल ने 25629 वोटों के बड़े अंतर से जीत अपने नाम की है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल को हार का मुंह देखना पड़ा।
29. रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह रठिया 93647 वोट हासिल कर जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ननकी रामकंवर को 22859 वोटों के अंतर से हराया है।
30. रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कुल 109263 वोट हासिल कर प्रचंड जीत हासिल की। उन्होंने 67719 वोटों के बड़े अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर को हराया है।
31. रायपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत 98938 मत हासिल कर जीत गए हैं। उन्होंने 41229 वोटों के अंतर से बड़ी जीत अपने नाम की। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय हार गए हैं।
32. रायपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू 113032 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। उन्होंने 35750 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उधर कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा हार गए हैं।
33. धरसीवां से भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा 107283 वोट हासिल कर जीत गए हैं। उन्होंने 44343 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा हार गई हैं।
34. अभनपुर से भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू ने 93295 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। इंद्र कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू 77742 को 15553 वोटों के अंतर से हराया है।
35. आरंग से भाजपा प्रत्याशी गुरु खुशवंत सिंह 94039 वोट हासिल कर जीत गए हैं। सिंह ने 16538 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया को हराया है।
36. राजिम से भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने 96423 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। रोहित साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी अमितेष शुक्ला को 11911 वोटों से हराया है।
37. डोंडीलोहारा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेड़िया 102762 वोट प्राप्त कर जीत गई हैं। उन्होंने 35579 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी देवलाल हलवा ठाकुर को हराया है।
38. दुर्ग शहर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव 97906 वोट हासिल कर जीत गए हैं, उन्होंने 48697 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा को हराया है।
39. दुर्ग ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर 87175 वोट हासिल कर जीत गए हैं, उन्होंने 16642 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को हराया है।
40. भिलाई नगर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव 54405 वोट हासिल कर जीत गए हैं, उन्होंने 1264 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडे को हराया है।
41. पाटन से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल कुल 95438 हासिल कर जीत गए हैं, उन्होंने 19723 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी और अपने भतीजे विजय बघेल को हराया है।
42. साजा से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू कुल 101789 वोट प्राप्त कर जीत गए हैं, उन्होंने 5196 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र चौबे को हराया है।
43. नवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी दयाल दास बघेल 101631 कुल वोट हासिल कर जीत गए हैं, उन्होंने 15177 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार को हराया है।
44. कुरूद से भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने 94712 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है, उन्होंने 8090 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर को हराया है।