सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   City Scan Unit Inauguration in District Hospital kawardha, Health Minister shyam bihari Jaiswal

जिला अस्पताल में सिटी स्कैन यूनिट का लोकार्पण: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले- सशक्त हो रहीं स्वास्थ्य सेवायें

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Kawardha News: कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में 25 जुलाई का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया।

City Scan Unit Inauguration in District Hospital kawardha, Health Minister shyam bihari Jaiswal
जिला अस्पताल कवर्धा में सिटी स्कैन यूनिट का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Kawardha News: कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में 25 जुलाई का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा एवं उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों के फलस्वरूप जिला अस्पताल कवर्धा में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन की सुविधा शुरू हो गई है। इस सुविधा का लोकार्पण शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया।
Trending Videos


स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने इस दौरान कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री शर्मा की सक्रियता और सजगता से कबीरधाम जैसे जिले में भी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य संसाधनों का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन यूनिट शुरू होने से अब मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय की बचत और खर्च में भारी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'यह सुविधा कबीरधाम के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि'
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह सुविधा कबीरधाम जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। पहले मरीजों को रायपुर, बिलासपुर या दुर्ग-भिलाई जैसे बड़े शहरों के निजी जांच केंद्रों पर महंगी जांच करवानी पड़ती थी। अब जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह यूनिट लगभग 4 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित की गई है, जिसमें अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है।

कबीरधाम जिले में 38 नए चिकित्सकों की पदस्थापना
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य शासन ने कबीरधाम जिले में 38 नए चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। इससे स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ सेवाएं सुलभ होंगी और उपचार की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि जनसेवा और स्वस्थ सामाज की मजबूत नींव की दिशा में उठाया गया ठोस कदम है।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल, सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंदरवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चंदरवंशी, जिला पंचायत सभापति रामनकुमार भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed