फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai visit to Baloda market postponed Former BJP Rajya Sabha MP Gopal Vyas passes away

CG: सीएम विष्णुदेव साय का बलौदा बाजार दौरा स्थगित, पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास को दी श्रद्धांजलि

Thu, 07 Nov 2024 01:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Nov 2024 01:04 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का निधन हो गया। गोपाल व्यास के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया। वहीं, बलौदा बाजार दौरा कार्यक्रम स्थगित किया गया।
 

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai visit to Baloda market postponed Former BJP Rajya Sabha MP Gopal Vyas passes away
सीएम विष्णुदेव साय ने दी विनम्र श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बलौदा बाजार दौरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। आज मुख्यमंत्री का बलौदा बाजार में कार्यक्रम था, जिसमें वह विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने वाले थे। पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के निधन होने से मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त किया गया है। कार्यक्रम की को लेकर प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई थी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का निधन हो गया। गोपाल व्यास भाजपा के राज्यसभा सांसद रहते हुए राजनीतिक मर्यादा और सादगी का जो आदर्श प्रस्तुत किया है, वह सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के लिए आकाशदीप बनकर प्रेरणा प्रदान करेगा। 
विज्ञापन


सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा, 'हम सबके वरिष्ठ और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री गोपाल व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य रहे, साथ ही लोकतंत्र सेनानी के रूप में वे 1975-1977 तक मीसाबंदी भी रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम साय ने लिखा, 'हम सबके अभिभावक और पथ प्रदर्शक, मध्य क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र प्रचारक, पूर्व सांसद श्री गोपाल व्यास जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल हूं। वृहद भाजपा परिवार के भी प्रेरणापूंज ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा ही है। व्यास जी का संपूर्ण जीवन न केवल समाजसेवा को समर्पित रहा, अपितु देहावसान के उपरांत उनका शरीर भी समाज के काम आएगा। अंतिम संस्कार के रूप में ‘देहदान’ का निर्णय वैसा ही है जैसे ऋषि दधीचि ने अपना अस्थि तक दान कर दिया था।'


'निष्कलंक, निष्पाप, स्वयंसेवक स्व. व्यास जी की सरलता हम राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए भी पाथेय है। उनकी सादगी ऐसी थी कि सांसद रहते हुए भी रेल आरक्षण कराने वे स्वयं टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हो जाते थे। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत व्यास जी को सदस्य बनाने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा जी स्वयं उनके आवास पहुंचे थे, तब ही अंतिम बार शीरू भैया से मिलना हुआ था। उनका समूचा जीवन संदेश की तरह रहा। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर, उनके मार्ग का अनुसरण कर ही हम उनकी स्मृति को अक्षुण्ण रख सकते हैं। विनम्र श्रद्धांजलि। सादर प्रणाम।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed