फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Saw said this at start of the first sports conclave in Raipur

रायपुर में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आगाज: डिप्टी सीएम साव बोले- खेलों के विकास के लिए बनेगा नया रोडमैप

Tue, 28 Jul 2026 04:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 28 Jul 2026 04:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव रायपुर में आयोजित राज्य के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। कॉन्क्लेव में खेल विशेषज्ञों ने नई खेल नीति, खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों के विकास को लेकर मंथन किया।

विज्ञापन
Deputy CM Saw said this at start of the first sports conclave in Raipur
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में खेलों को नई दिशा देने और खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है।
विज्ञापन


रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित इस कॉन्क्लेव में देशभर के खेल प्रशासक, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, विशेषज्ञ, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी शामिल हुए। दिनभर चले अलग-अलग तकनीकी सत्रों में राज्य में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने, प्रतिभाओं की पहचान, खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने खेल परिसरों के बेहतर उपयोग, पारदर्शी संचालन और सभी जिलों में खेल संघों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों से मिलने वाले सुझावों को भविष्य की योजनाओं में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने बताया कि कॉन्क्लेव में प्राप्त सुझावों को राज्य की नई खेल नीति का हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से खेल अधोसंरचना विकसित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम की कप्तान किरण पिस्दा ने कहा कि बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजन प्रदेश की प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच साबित हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव से तैयार होने वाला रोडमैप खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने में मददगार होगा।


कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान, ओलंपियन जिन्शन जॉनसन, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, सभी जिलों के खेल अधिकारी, प्रशिक्षक, पदक विजेता खिलाड़ी और विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed