Dhamtari: युवक की हत्या से मची सनसनी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
धमतरी जिले में फिर एक हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर आपसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में फिर एक हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर आपसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार नीरज उर्फ राजा साहू (27 वर्ष) निवासी कुंडेल (मेघा) अपने पिकअप से आज सुबह जा रहा था। तभी ग्राम खट्टी और नारी पुल बीच में अज्ञात हमलावर ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के गले पर कई गहरे वार किए गए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ऐसा बताया जाया रहा है कि हमलावर दो से तीन लोग थे।घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना और करेली बड़ी चौकी से पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रहे हैं। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच और खोजबीन किया जा रहा है।दिनदहाड़े हुई इस जघन्य हत्या से ग्राम नारी एवं आसपास के क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

फोटो