{"_id":"6a5fa0d5e07a1c4e750db258","slug":"video-congress-councilors-and-party-members-staged-a-massive-protest-in-dhamtari-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी नगर निगम में कांग्रेस का हल्लाबोल: बैरिकेड तोड़कर किया घेराव, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी नगर निगम में कांग्रेस का हल्लाबोल: बैरिकेड तोड़कर किया घेराव, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के लगाए आरोप
धमतरी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:09 PM IST
Link Copied
धमतरी में बारिश के बीच कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़कर कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर निगम के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का खेल जमकर हुआ है। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि जनता के पैसों का खुलेआम दुरुपयोग किया गया। उन्होंने रिक्शा खरीद, बेलिंग मशीन, टिप्पर, चेन माउंटेड मशीन और डीजल खरीद में घोटाले के आरोप लगाए।
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने चुनाव के दौरान पट्टाविहीन परिवारों को पट्टा देने और उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाने का वादा किया था। लेकिन डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो लोगों को पट्टा मिला और न ही आवास योजना का लाभ मिल सका। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम की सत्ता में काबिज भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। जनप्रतिनिधि केवल फोटोबाजी में व्यस्त हैं, जबकि शहरवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि नगर निगम में विकास कार्यों में अनियमितताएं हो रही हैं और आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं का समय पर लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।