{"_id":"6a5908cce3f88faaa50898a8","slug":"lord-jagannaths-grand-rath-yatra-devotees-throng-for-a-glimpse-the-procession-has-been-held-continuously-for-110-years-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4510158-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhamtari News: भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, दर्शन के लिए उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari News: भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, दर्शन के लिए उमड़े भक्त
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 10:31 PM IST
Link Copied
धमतरी में रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भक्त सड़क किनारे इंतजार करते रहे। भगवान जगन्नाथ की आरती के बाद उन्हें रथ पर विराजमान कर जनकपुर के लिए रवाना किया गया। रास्ते भर जगह-जगह गजा-मूंग का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। वहीं, कई श्रद्धालु दंडवत प्रणाम करते हुए भी नजर आए। बताया जा रहा है कि धमतरी में ऐतिहासिक 110वीं रथयात्रा निकाली गई।
दरअसल, धमतरी शहर के श्री जगदीश मंदिर में पिछले एक सप्ताह से रथयात्रा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था। रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र रथ पर विराजमान होकर जनकपुर के लिए निकले। मान्यता है कि भगवान के अस्वस्थ होने पर उन्हें काढ़े का भोग लगाया जाता है। स्वस्थ होने के बाद वे भक्तों को दर्शन देते हैं। हवन-पूजन के उपरांत भगवान को पुनः गर्भगृह में स्थापित किया जाता है। रथयात्रा के दिन भगवान रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हैं और श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं।
श्री जगदीश मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने रथ खींचकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को जनकपुर तक पहुंचाया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भगवान के रथ का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के बीच गजा-मूंग का प्रसाद वितरित किया गया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग रथयात्रा में शामिल हुए।
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, श्री जगदीश मंदिर की प्राचीन महाप्रभु जगन्नाथ रथयात्रा का इस वर्ष 110वां आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस रथयात्रा में धमतरी ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। ट्रस्ट का कहना है कि रथयात्रा शुरू होते ही बारिश होना भगवान की कृपा का संकेत माना जाता है। इस वर्ष भी बारिश के बीच पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ रथयात्रा संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।