फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   student bit eleven classmates all students admitted to district hospital In Dhamtari

धमतरी के स्कूल में दहशत: एक छात्र ने 11 बच्चों को दांतों से काटा, 24 घंटे निगरानी में बच्चे; जानें पूरा मामला

Thu, 16 Jul 2026 08:54 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 08:54 PM IST
सार

धमतरी में कक्षा सातवीं के एक छात्र ने मजाक और गुस्से में 11 सहपाठियों को दांतों से काट लिया। तीन साल पहले उसे कुत्ते ने काटा था, जिससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। आखिर डॉक्टरों ने क्या कहा और बच्चे की हालत कैसी है? पढ़िए पूरी खबर।
 

विज्ञापन
student bit eleven classmates all students admitted to district hospital In Dhamtari
सभी बच्चों को 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा गया - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

धमतरी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक स्कूली छात्र ने अपने 11 सहपाठियों को दांतों से काट लिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और सभी बच्चों को एहतियातन एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई। इसके बाद सभी बच्चों को जिला अस्पताल ले जाकर जांच की गई।
विज्ञापन

11 सहपाठियों को दांतों से काटा
मामला जिले के ग्राम सिलौटी का है। जानकारी के अनुसार, कक्षा सातवीं के एक छात्र ने स्कूल में अपने 11 सहपाठियों को दांतों से काट लिया। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले इस छात्र को एक कुत्ते ने काटा था। हालांकि, डॉक्टरों ने अभी इसे रेबीज से जोड़कर पुष्टि नहीं की है। एहतियात के तौर पर सभी 11 बच्चों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसने मजाक में कक्षा के छह बच्चों को काट लिया था। वहीं, कबड्डी खेलते समय कुछ बच्चों ने उसकी बात नहीं मानी, तो उसने पांच अन्य बच्चों को भी दांतों से काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने क्या कहा?
जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य सिन्हा ने बताया कि छात्र द्वारा 11 बच्चों को काटने की जानकारी मिली है। कुछ बच्चों को उसने कक्षा में, जबकि कुछ को कबड्डी खेलते समय काटा। शुरुआती तौर पर यह आक्रामक व्यवहार (एग्रेसिव बिहेवियर) का मामला प्रतीत होता है।
 
विज्ञापन

रेबीज के स्पष्ट लक्षण नहीं
डॉ. सिन्हा ने बताया कि छात्र ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने गुस्से और मजाक में ऐसा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल तीन साल पहले कुत्ते के काटने की घटना के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि छात्र को रेबीज है। उसकी जांच की जा रही है और फिलहाल उसमें रेबीज के स्पष्ट लक्षण नहीं मिले हैं।
 

बच्चों को 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा गया
डॉक्टर ने बताया कि छात्र को 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में जिला अस्पताल में रखा गया है। यदि उसमें कोई संदिग्ध लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे आगे की जांच के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा जाएगा। वहीं, जिन 11 बच्चों को उसने काटा है, उन्हें एहतियातन एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed