Dhamtari: ताबीज पहनाने के बहाने महिला को कमरे में बुलाया, फिर शुरू की अश्लील हरकत, शोर मचाने पर भागा आरोपी
पूजा-पाठ के बहाने महिला से छेड़छाड़ हुई। अर्जुनी पुलिस ने आरोपी दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर एक महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। अर्जुनी थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे पूजा-पाठ कराने और ताबीज पहनाने के बहाने एक कमरे में अकेला बुलाया था। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ अशोभनीय और अश्लील हरकतें करते हुए उसकी अस्मिता भंग करने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत मिलने पर अर्जुनी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर को गिरफ्तार किया। आरोपी 30 वर्ष का है और ग्राम देमार, थाना अर्जुनी का निवासी है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत मिलते ही अर्जुनी पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि धमतरी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
धमतरी पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से अपील की है। यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न होता है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हर शिकायत पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई होगी। नागरिकों को बिना डर के अपनी शिकायतें दर्ज करानी चाहिए।