फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: 19 lakh recovered from deceased constable family; 1 crore insurance claim misappropriated

CG: एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी; दिवंगत सिपाही के परिजन से 19 लाख की वसूली; TI गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार

Mon, 20 Jul 2026 08:59 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 20 Jul 2026 08:59 PM IST
सार

chhattisgarh crime छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ नारायणपुर में एक गंभीर मामले में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
CG: 19 lakh recovered from deceased constable family; 1 crore insurance claim misappropriated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : CG News

विस्तार

chhattisgarh crime छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ नारायणपुर में एक गंभीर मामले में कार्रवाई की गई है। सड़क दुर्घटना में दिवंगत डीएसएफ आरक्षक धनेश्वर नुरेटी की पत्नी को मिले एक करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा दावे में कथित अनियमितता और अवैध वसूली के आरोप पर पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश चंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक अधिवक्ता फरार है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपियों ने कथित रूप से शेष बीमा राशि में भी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की। परिजनों  ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने, कानूनी कार्रवाई में फंसाने और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकी दी गई। आरोपियों की लगातार अतिरिक्त रकम की मांग से परेशान होकर मृतक आरक्षक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


बीमा राशि दिलाने के नाम पर अवैध वसूली
पुलिस के अनुसार, डीएसएफ आरक्षक धनेश्वर नुरेटी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनकी पत्नी के बैंक खाते में भारतीय स्टेट बैंक के वेतन पैकेज के तहत एक करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि मिली थी। आरोप है कि तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश चंद्र यादव और अधिवक्ता कृष्ण कुमार वर्मा ने बीमा राशि दिलाने के नाम पर मृतक के परिजनों से 19 लाख रुपये वसूले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता को गिरफ्तार करने की कवायद तेज
शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली नारायणपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318, 308 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी सुरेश चंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं सह-आरोपी अधिवक्ता कृष्ण कुमार वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed