{"_id":"6a5f79361f0478f7650b1d11","slug":"dhamtari-sp-carries-out-major-administrative-reshuffle-transfers-8-inspectors-in-the-district-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4525930-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari News: धमतरी एसपी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जिले के आठ निरीक्षकों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari News: धमतरी एसपी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जिले के आठ निरीक्षकों का तबादला
Tue, 21 Jul 2026 08:14 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:14 PM IST
सार
धमतरी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने आठ निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
विज्ञापन
धमतरी एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 8 निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।जिसमें निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी अर्जुनी भेजा गया है।
विज्ञापन
इसी तरह निरीक्षक अरुण साहू को थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी भखारा, निरीक्षक उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी सिहावा,निरीक्षक समीर तिवारी को रक्षित केंद्र धमतरी से चौकी प्रभारी बिरेझर, निरीक्षक सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी रुद्री, निरीक्षक तापेश्वर नेताम को थाना प्रभारी भखारा से थाना प्रभारी नगरी, निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी बोराई ,निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर क्षेत्र में सक्रिय एवं दृश्यमान पुलिसिंग सुनिश्चित करें। साथ ही नियमित पेट्रोलिंग, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
विज्ञापन