{"_id":"6a5e4145b55901e7ae07b40a","slug":"three-unidentified-miscreants-assault-and-rob-driver-cctv-footage-goes-viral-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4524083-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhamtari News: तीन अज्ञात बदमाशों ने ड्राइवर से मारपीट कर की लूटपाट, मोबाइल, नकदी लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari News: तीन अज्ञात बदमाशों ने ड्राइवर से मारपीट कर की लूटपाट, मोबाइल, नकदी लेकर हुए फरार
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 09:17 PM IST
धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में देर रात लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रायपुर निवासी एक ड्राइवर से तीन अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, 9 हजार रुपये नकद और एक्टिवा वाहन लूट लिया।
पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
दरअसल रायपुर के संतोषी नगर निवासी विमल देशलहरे 11 जुलाई को उज्जैन जाने के लिए बुकिंग मिलने पर मगरलोड की ओर जा रहे थे। रास्ते में देर रात करीब 2 बजे थकान महसूस होने पर उन्होंने कुरुद थाना क्षेत्र के मंदरौद मोड़ स्थित राजू फर्नीचर मार्ट के सामने अपनी एक्टिवा खड़ी कर दुकान के बरामदे में आराम करना शुरू कर दिया।
इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे. आरोपियों ने पहले विमल के साथ मारपीट की और फिर जबरन उनकी जेब से मोबाइल, 9 हजार रुपये नकद और एक्टिवा की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाश एक्टिवा लेकर मगरलोड की ओर फरार हो गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 54 हजार रुपये बताई जा रही है। मारपीट में पीड़ित के सिर के पीछे हल्की चोट भी आई है।
घटना के बाद पीड़ित ने अपने परिचितों को इसकी जानकारी दी और फिर कुरुद थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
इस पूरे मामले में धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उससे महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।