हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हमीरपुर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की 20 इकाइयों /उप इकाइयों के लगभग 250 पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों नें भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसके सोनी ने की। प्रदेश अध्यक्ष एसके सोनी और प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव पीएल गुप्ता ने बताया कि पेंशनर की पे फिक्शेसन सही तरीके से नहीं हुई हैं। यह मांग काफी पुरानी है। अभी तक यह मांग पूरी नहीं हुई है। जब तक यह पूरी नहीं होगी, लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदेश सरकार से आग्रह है कि पेंशनरों को 80 वर्ष व 85 वर्ष की आयु में जो वृद्धि मिलती है, उसे उनके 80 वर्ष व 85 वर्ष में प्रवेश के प्रथम-दिवस से यह वृद्धि दी जाए। पेंशनरों और कर्मचारियों को इस महंगाई के दौर में जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। प्रदेश सरकार देय महंगाई भत्ते की 15 फीसदी किस्तों व पिछले बकाया एरियर को शीघ्र जारी करे। प्रदेश सरकार से बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन को शीघ्र लागू करे। संगठन ने सरकार के साथ बेहतर समन्यव स्थापित किया है। बैठक में डीएस डढवालिया, जेसी शर्मा, दिनेश गुप्ता, कमलेश पुंडीर, केडी शर्मा, सीएस चंदेल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।