{"_id":"6a5def7ce354c7b6e405ee59","slug":"video-solan-subathu-road-proposal-rejected-bjp-demands-health-ministers-resignation-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सोलन-सुबाथू सड़क प्रस्ताव खारिज होने पर भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सोलन-सुबाथू सड़क प्रस्ताव खारिज होने पर भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा
भाजपा सोलन शहरी मंडल ने सोलन-सुबाथू सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि सरकार ने सड़क मरम्मत के लिए भेजे गए 23 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। भाजपा सोलन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्थानीय लोग एक वर्ष से सोलन-सुबाथू सड़क की दुर्दशा से परेशान हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। मंत्रियों के दौरे और दावे केवल घोषणाओं तक सीमित रहे। 23 फरवरी 2026 को धनीराम शांडिल ने नाबार्ड से 23.89 करोड़ रुपये स्वीकृत होने की घोषणा की थी। उन्होंने शीघ्र कार्य शुरू होने का आश्वासन दिया था। पर पांच महीने बाद भी सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। 4 जुलाई 2026 को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी सड़क का निरीक्षण कर सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सोलन-सुबाथू सड़क के लिए भेजा गया लगभग 23 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार ने नामंजूर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।