{"_id":"6a5dee549a7d1cdb0e0362e7","slug":"video-ladbharol-sawan-first-monday-shiv-mahapuran-nageshwar-mahadev-kudd-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ लडभड़ोल, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब; नागेश्वर महादेव में 26 जुलाई से शिव महापुराण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ लडभड़ोल, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब; नागेश्वर महादेव में 26 जुलाई से शिव महापुराण
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 03:15 PM IST
Link Copied
सावन माह के शुभारंभ और पहले सोमवार के पावन अवसर पर लडभड़ोल तहसील पूरी तरह शिवमय नजर आई। क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
सुबह से ही त्रिवेणी महादेव मंदिर घटोड़, शिव मंदिर लडभड़ोल, शिव मंदिर दलेड़, अख्लेश्वर महादेव बनांदर और नागेश्वर महादेव कुड्ड में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
नागेश्वर महादेव कुड्ड के वर्तमान प्रबंधक महंत विमल गिरी ने सावन के पहले सोमवार पर पहुंचे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ के लिए विशेष स्थान बनाया गया है, जहां पूरे सावन माह प्रतिदिन हवन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं।
महंत विमल गिरी ने बताया कि 26 जुलाई से 3 अगस्त तक नागेश्वर महादेव कुड्ड में श्रीमद् शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, कथा और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।