फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   An abandoned newborn found on the roadside in Dhamtari

एक ऐसी कलयुगी 'मां': 10 दिन की नवजात को नहर किनारे छोड़ गायब हुई महिला, अब पुलिस को है तलाश

Wed, 10 Sep 2025 02:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 02:39 PM IST
सार

धमतरी जिले के ग्राम भेंड्री की सड़क पर ग्रामीणों को लावारिस हालत में एक नवजात बच्ची मिली। जो लाल धमेले में कपड़े से ढकी हुई थी। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
An abandoned newborn found on the roadside in Dhamtari
अस्पताल में नवजात का चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आई है, जहां एक निर्दयी मां ने 10 दिन के नवजात बच्ची को मरने के लिए नहर किनारे छोड़ कर चली गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल लेकर आया।
विज्ञापन


मामला करेली बड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भेंडरी का है। बताया जा रहा है ग्राम भेंडरी में नहर किनारे एक नवजात बच्ची को धमेला में रख कर कोई चला गया था, जब ग्रामीणों ने सुनसान जगह पर बच्ची को देखा तो हैरान हो गए। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लिया और बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि बच्ची अभी बिल्कुल स्वस्थ है। डॉक्टर का कहना है कि बच्ची 10 या 15 दिन का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम प्रसूता महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। आसपास के अस्पतालों में जन्मे नवजात शिशुओं की भी जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी।   


करेली बड़ी चौकी प्रभारी राधेश्याम बंजारे ने बताया कि ग्रामीणों से नवजात बच्ची मिलने की सूचना मिली है। बच्ची को पहले करेली बड़ी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ बताया गया। इसके बाद वे खुद दो मितानिनों के साथ बच्ची को मगरलोड सीएचसी ले गए, जहां से उसे धमतरी जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed