{"_id":"6720fb1d4350a7e9590c9ed5","slug":"antisocial-elements-vandalized-temple-in-dhamtari-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़, मूर्तियों को खंडित कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़, मूर्तियों को खंडित कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास
Tue, 29 Oct 2024 08:41 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 29 Oct 2024 08:41 PM IST
सार
घटना के बाद हिन्दू समाज काफी आक्रोशित हो गया। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता धमतरी एसपी कार्यालय पहुंचे, युवकों ने जय श्री राम का नारा लगते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी में एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है। असामाजिक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ की है। मूर्ति को खंडित कर दिया। वहीं गर्भगृह को गंदा भी किया है। इससे समाज के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
पूरा मामला धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम छिपली का है। यहां गांव वालों ने मिलकर हनुमान जी का मंदिर बनवाया था। जहां रोज गांव वालों के द्वारा आरती पूजन किया जाता था। आज जब ग्रामीण पूजा करने मंदिर प्रांगण में पहुंचे तो देखा मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और गंदगी फैलाई है। मंदिर से सौ मीटर दूरी पर मंदिर के अवशेष मिले। जिसके बाद हिन्दू समाज काफी आक्रोशित हो गया। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता धमतरी एसपी कार्यालय पहुंचे, नवयुवकों ने जय श्री राम का नारा लगते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। वहीं चेतावनी दी है कि 7 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं की जाती तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। बहरहाल पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन